भागलपुर, दिसम्बर 3 -- लोदीपुर थाना क्षेत्र के सरमसपुर गांव में मंगलवार तड़के दिल्ली पुलिस ने एक बड़े साइबर ठगी मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, आरोपी पर तीन करोड़ रुपये से अधिक की साइबर ठगी का आरोप है। दिल्ली पुलिस काफी दिनों से उसकी तलाश कर रही थी। लोकेशन ट्रेस कर दिल्ली पुलिस की टीम भागलपुर पहुंची और लोदीपुर थाना पुलिस के सहयोग से सरमसपुर से उसे गिरफ्तार कर लिया। वर्तमान में दिल्ली पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। गिरफ्तारी की खबर फैलते ही आसपास के लोग जानकारी लेने थाने पहुंचे, लेकिन मामला साइबर ठगी का पता चलते ही वापस लौट गए। लोदीपुर थाना पुलिस ने इस मामले में अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया और केवल इतना बताया कि दिल्ली पुलिस साइबर ठगी के एक मामले में पूछताछ कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.