गिरडीह, नवम्बर 10 -- देवरी, प्रतिनिधि। नई दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाना कांड संख्या 247/18 के मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने देवरी थाना क्षेत्र के मकडीहा गांव में रविवार को छापेमारी अभियान चलाया। हालांकि छापेमारी अभियान में आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका। इस संबंध में बताया गया कि दिल्ली हाईकोर्ट के रिटायर जज स्वर्गीय दिलीप कपूर के घर मे साल 2018 में लूटपाट की घटना के बाद सभी आरोपी फरार चल रहे है। न्यू फ्रेंड्स थाना नई दिल्ली के हेड कॉन्स्टेबल संजीव कुमार ने बताया कि देवरी थाना पुलिस बल के सहयोग से मकडीहा गांव निवासी आरोपी धीरेंद्र राम व संदीप की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की गयी। जिसमें उपरोक्त आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा सका। उन्होंने बताया कि लूटपाट के इस मामले में दिलीप कपूर की पत्नी के द्वारा न्...