नई दिल्ली, जून 29 -- दिल्ली पुलिस ने पूर्वी दिल्ली के विभिन्न इलाकों से 83 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है। ये सभी राष्ट्रीय राजधानी में अवैध रूप से रह रहे थे। इनमें 33 नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई नवंबर 2024 में अवैध प्रवासियों की पहचान करने और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए शुरू किए गए विशेष अभियान का हिस्सा है। इस अभियान के तहत अब तक कुल 120 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि हिरासत में लिए गए 83 लोगों में 44 महिलाएं और 39 पुरुष हैं। सभी आरोपी बांग्लादेश के कुड़िग्राम व तांगल जिलों के रहने वाले हैं। ये लोग मंडावली, मयूर विहार, कल्याणपुरी, गाजीपुर और आनंद विहार जैसे इलाकों में रहते पाए गए। एक खुफिया इनपुट के आधार पर 24 जून को पहचाने गए इलाकों में कई छापे मारे गए। इन घुसपैठियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.