बागपत, फरवरी 6 -- दाहा। दिल्ली पुलिस के हैड कांस्टेबल से चार लाख रुपये हाथ उधारी और करीब 36 लाख ईंट भट्ठे से ईंट दिलवाने के नाम ठग लिए गए। पीड़ित हैड कांस्टेबल ने दोघट थाने पर मुकदमा दर्ज कराया है। इदरीशपुर गांव निवासी नितिन पंवार पुत्र कृष्णपाल द्वारा एसपी बागपत के यहां की गई शिकायत के बाद दी गई तहरीर पर दोघट थाने पर दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। नितिन पंवार द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे में बताया गया कि वह दिल्ली पुलिस में हैड कांस्टेबल है। उसके घर 19 नवंबर 2023 को उसके रिश्तेदार देवेंद्र निवासी लुहारी आया और उनसे चार लाख रुपए उधार मांगे। इसकी सिफारिश जौहरीपुर दिल्ली निवासी अरविंद ने भी की थी। जिसपर उसने चार लाख रुपए दे दिए। आरोप है कि इसके बाद अरविंद ने अपने दो ईंट भट्ठे बताकर उन्हें वहां से ईंट देने को...