नई दिल्ली, फरवरी 13 -- दिल्ली पुलिस ने एक एनकाउंटर में मेरठ के कुख्यात असद गैंग के तीन बदमाशों को गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान हुई गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी बुलेटप्रूफ जैकेट पहने होने के कारण बाल-बाल बच गया। गिरोह के सरगना असद समेत आरोपियों के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। दिल्ली पुलिस की शकरपुर क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली थी कि मेरठ के असद गिरोह का सरगना अपने साथियों के साथ उस्मानपुर इलाके में आने की योजना बना रहा है। इसके बाद पुलिस टीम का शुक्रवार को उस्मानपुर में बदमाशों से सामना हुआ। बाइक पर सवार तीनों अपराधी जैसे ही पहुंचे क्राइम ब्रांच की टीम ने उन्हें सरेंडर करने की चुनौती दी। पुलिस से घिरे होने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में क्राइम ब्र...