दिल्ली, नवम्बर 21 -- दिल्ली पुलिस ने साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई की है। पिछले 48 घंटों में दिल्ली पुलिस ने कुल 877 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस द्वारा चलाए गए साइहॉक (CyHawk) ऑपरेशन के दौरान इन अपराधियों की गिरफ्तारी की गई है। इस ऑपरेशन में 877 लोगों की गिरफ्तारी के अलावा 509 लोगों को नोटिस भी जारी किया गया है। इस मामले की जानकारी देते हुए दिल्ली पुलिस की टीम इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशन (IFSO) के जॉइंट कमिश्नर रजनीश गुप्ता ने बताया कि साइबर क्राइम की अलग-अलग शिकायतों के बाद शुक्रवार सुबह 9 बजे तक कुल 877 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 509 लोगों को नोटिस जारी किया गया है। इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि ये सभी साइबर अपराध की विभिन्न शिकायतों और मॉड्यूल से जुड़े पाए गए हैं। इसमें जॉब फ्रॉड, इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.