एटा, फरवरी 16 -- दिल्ली पुलिस का अधिकारी बताकर साइबर अपराधी ने पीड़िता को धमकाया और खाते में हजारों की नकदी पड़वा ली। जानकारी होने के बाद पीड़ित ने साइबर थाना में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिले के एक मोहल्ला निवासी पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि कुछ दिन पहले व्हाटस एप पर एक कॉल आई थी। कॉल उठाने पर साइबर अपराधी ने खुद को दिल्ली पुलिस का अधिकारी बताया। धमकाते हुए कहा कि कस्टम विभाग में एक गलत पार्सल आया। इसे पीड़िता का बताते हुए दो लाख रुपये की मांग की। पीड़िता के पास क्यूआर कोड भी भेज दिया। धमकाने के बाद वह काफी ड़र गई थी और पीड़िता ने दो बार में खाते से 35 हजार रुपये डाल दिए थे बाद में जानकारी होने के बाद पीड़िता के होश उड़ गए। साइबर थाना में शिकायत की। साइबर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.