नई दिल्ली, फरवरी 6 -- सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली पुलिस आयुक्त को वकील मुकुट नाथ वर्मा की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वकील ने शीर्ष अदालत के जज और 'एससीबीए' चुनावों के संचालन के लिए गठित चुनाव समिति के सदस्यों के खिलाफ कथित तौर पर 'अपमानजनक और निराधार' आरोप लगाए हैं। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ को 'सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन' (एससीबीए) के अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह तथा वरिष्ठ वकील विजय हंसारिया (जो एससीबीए चुनाव समिति के प्रमुख भी हैं) ने बताया कि दिल्ली पुलिस वकील के खिलाफ पूर्व में जारी जमानती वारंट को तामील कराने में असमर्थ रही है। अदालत एसोसिएशन में सुधारों को लेकर एससीबीए की 2023 की याचिका पर सुनवाई कर रहा है। शीर्ष अदालत ने पूर्व में, एससीबीए चुनाव कराने के लिए इस अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.