नई दिल्ली, जुलाई 16 -- राजधानी दिल्ली में अगले कुछ दिन मौसम खुशनुमा बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 21 जुलाई तक आंशिक से सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना है।कल कैसा रहा मौसम राजधानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह सामान्य से 1.3 डिग्री कम दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों में सुबह 8:30 बजे तक 10.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। हालांकि, दिन में 5:30 बजे तक कोई बारिश नहीं हुई। अधिकतम आर्द्रता 100 प्रतिशत और न्यूनतम 65 प्रतिशत दर्ज की गई, जिससे वातावरण में उमस बनी रही।आज कैसा रहेगा मौसम मौसम विभाग ने बुधवार के मौसम के बारे में सामान्य रूप से बादल छाए ...