नई दिल्ली, जुलाई 23 -- दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर फिर बढ़ रहा है। सीडब्ल्यूसी के आंकड़ों के अनुसार, इस मौसम में पहली बार हथनीकुंड बैराज से 50,000 क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा गया। मंगलवार को तड़के 1 बजे यह प्रवाह 54,707 क्यूसेक के चरम पर पहुंचा। यह पानी 48-50 घंटों में दिल्ली पहुंचेगा, जिससे यमुना का जलस्तर अलर्ट मोड पर 204.5 मीटर के करीब पहुंच सकता है। यानी दिल्ली में फिर बाढ़ जैसे हालात हो सकते हैं। मंगलवार शाम 5 बजे ओल्ड रेलवे ब्रिज पर जलस्तर 202.24 मीटर दर्ज किया गया।बढ़ रहा बाढ़ का खतरा यमुना कार्यकर्ता और साउथ एशिया नेटवर्क ऑन डैम्स, रिवर्स एंड पीपल (SANDRP) के सदस्य भीम सिंह रावत ने बताया, 'यह पहली बार है जब इस मौसम में जल प्रवाह 50,000 क्यूसेक को पार कर गया। यमुना के ऊपरी क्षेत्रों में और बारिश की संभावना है, जिससे अगले दो-तीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.