नई दिल्ली, अक्टूबर 21 -- पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी हिमालय के कुछ हिस्सों में मौसम बदलने वाला है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में इसके प्रभाव से बारिश देखी जा सकती है। 21 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले कुछ स्थानों पर जबकि 22 और 23 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। दिल्ली एनसीआर पर इस वेदर सिस्टम का असर तो नजर नहीं आएगा लेकिन पलूशन से हालात खराब नजर आएंगे। मौसम विभाग की ओर से दिल्ली में तीन दिन स्मॉग छाने की चेतावनी भी मौसम विभाग की ओर से जारी की गई है। 22 और 23 अक्टूबर की सुबह दिल्ली के कई स्थानों पर स्मॉग या हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है जबकि कुछ स्थानों पर मध्यम कोहरा नजर आ सकता है। दोपहर के बाद से आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इसके बाद शाम और रात को धुंध छाने का भी अनुमान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.