चतरा, नवम्बर 15 -- दिल्ली पब्लिक स्कूल, पितीज में आज बाल दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। यह दिन भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की जयंती के रूप में मनाया जाता है, जिन्हें बच्चों के प्रति उनके स्नेह के कारण "चाचा नेहरू" के नाम से जाना जाता है। कार्यक्रम की शुरुआत चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित करके की गई। इसके बाद बच्चों को पं. नेहरू के जीवन, उनके आदर्शों तथा बच्चों के प्रति उनके प्रेम के बारे में अवगत कराया गया। विद्यालय के प्राचार्य श्री उन्नीकृष्णन के. ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि पं. नेहरू बच्चों को राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति व भविष्य मानते थे। इसलिए बाल दिवस बच्चों को प्रेरित करने और उनके अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने का अवसर है। कार्यक्रम
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.