मुरादाबाद, जून 8 -- गर्मी के चलते ट्रेन यात्रियों को अधिक प्रतीक्षा करनी पड़ी। रविवार को दिल्ली और पंजाब दिशा की ओर जाने वाली लंबी दूरी की अधिकांश ट्रेनें घंटों देरी से चलीं। जबकि स्पेशल ट्रेनों का तो और बुरा हाल रहा। शहीद एक्सप्रेस 2 घंटे देरी से पहुंची, तो वहीं जोधपुर वीकली एक्सप्रेस भी सुबह 6:15 की जगह 7:15 बजे आई। भटिंडा स्पेशल एक्सप्रेस करीब चार घंटे की देरी से पहुंची, इसे यहां सुबह 8:00 बजे आना था। सद्भावना एक्सप्रेस के यात्रियों को एक घंटे इंतजार करना पड़ा। सुबह 6:57 पर आने वाली दिल्ली स्पेशल सुबह 10:09 पर पहुंची। आनंद विहार स्पेशल का भी यही हाल रहा। यह ट्रेन सुबह के 7:10 पर पहुंची। लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 7:35 की जगह 8:43 पर आई। दुर्गियाना एक्सप्रेस के यात्रियों को सवा घंटे इंतजार करना पड़ा। श्रमजीवी एक्सप्रेस 5:44 पर पहुंची। हिमगि...