रामपुर, जुलाई 3 -- दिल्ली से न्यायिक अभिरक्षा से फरार आरोपी और उसके साथी को गंज एवं दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम ने पकड़ लिया। उसके साथी पर शरण देने का आरोप है। पुलिस दोनों आरोपियों को पकड़कर दिल्ली ले गई है। गंज थाना प्रभारी पवन कुमार शर्मा के अनुसार बीते दिनों दिल्ली में एक केस दर्ज किया गया था। जिसमें आरोप था कि दिल्ली के आजाद मार्किट निवासी फरमान ने चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया था। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। दिल्ली पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने ले जा रही थी। 24 जून को कोर्ट में पेशी के दौरान आरोपी फरमान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। जिसके बाद से ही दिल्ली पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। तलाशी के दौरान दिल्ली पुलिस को उसकी सूचना रामपुर आने की मिली। जिस पर दिल्ली पुलिस रामपुर पहुंची और गंज थाना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.