लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 7 -- निघासन में चल रहे जयहिंद राज्य स्तरीय कबड्डी टूर्नामेंट के तीसरे दिन हुए सीनियर वर्ग के फाइनल मुकाबले में दिल्ली और सोनीपत के खिलाड़ियों ने खूब दांवपेंच लगाए। एक-दूसरे पर भारी पड़ रही दोनों टीमों में से आखिरकार दिल्ली ने तीन अंकों से जीत हासिल कर ली। इससे पहले कई क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मैच खेले गए। विजेता और उपविजेता टीम को ट्राफी व नकद पुरस्कार दिया गया। सोमवार को हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में गाजियाबाद क्लब और लखनऊ एकेडमी में गाजियाबाद ने 12 अंकों से जीत दर्ज की। सोनीपत और नानपारा एकेडमी के बीच हुए मुकाबले में सोनीपत सात अंकों से जीता। दिल्ली एकेडमी बनाम बनारस एकेडमी में दिल्ली के खिलाड़ियों ने आठ अंकों से जीता। पानीपत और गोपिया दबंग मिहीपुरवा के बीच हुए आखिरी क्वार्टर फाइनल मैच में पानीपत 14 अंकों से जीता।...