राहुल मानव, दिसम्बर 2 -- दिल्ली के नर्सरी, लोअर यूकेजी, अपर यूकेजी और पहली कक्षा में शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए 4 दिसंबर से निजी स्कूलों में आवेदन शुरू होने हैं। अब तक 1753 निजी स्कूलों में से मंगलवार रात नौ बजे तक 659 निजी स्कूलों ने शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट पर दाखिला मानदंड को लेकर विभिन्न पैमानों पर अंक बिंदुओं को अपलोड नहीं किया है। इससे अभिभावकों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। अभिभावक परेशान अभिभावकों के अनुसार कई निजी स्कूलों में अपने बच्चों के दाखिले के लिए इच्छुक अभिभावकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें इन स्कूलों के अंक बिंदुओं के बारे में सूचना नहीं मिल पा रही है। इसके अतिरिक्त कई स्कूलों दूरी समेत विभिन्न अन्य पैमानों पर अंक दे रहे हैं।इन बिंदुओं पर रहे हैं अंक - स्कूल से निवास स्थान की दूरी पर स्कूल सबसे अंक दे...