नई दिल्ली, फरवरी 12 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली नगर निगम में कार्यरत एमटीएस (मल्टी टास्किंग स्टाफ) कर्मचारियों को समान वेतन मिलेगा। महापौर राजा इकबाल सिंह ने बताया कि इसके लिए बजट में अलग से प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को बजट सत्र में नेता सदन प्रवेश वाही द्वारा इसकी विधिवत घोषणा कर इस निर्णय पर औपचारिक मुहर लगा दी जाएगी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व सरकारों ने एमटीएस कर्मचारियों को केवल आश्वासन देने का कार्य किया, लेकिन हमने वादे को धरातल पर उतारकर दिखाया है। उन्होंने बताया कि इससे नगर निगम में कार्यरत लगभग चार हजार एमटीएस कर्मचारी लाभान्वित होंगे। नेता सदन प्रवेश वाही ने बताया कि एमटीएस कर्मचारियों के लिए बजट में 50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, जिसके माध्यम से उन्हें समान वेतन सुनिश्चित किया जाए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.