हाथरस, नवम्बर 14 -- हाथरस। दिल्ली में धमाके के बाद जिले का पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। हाथरस सिटी स्टेशन पर बुधवार की देर रात आरपीएफ व जीआरपी ने संयुक्त रूप से डॉग स्क्वाइड की मदद से चेकिंग की गई। साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर भी पुलिस प्रशासन द्वारा अभियान चलाया गया। दिल्ली में बम ब्लास्ट के बाद जिले पुलिस प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है। पुलिस के आला अधिकारियों द्वारा गश्त की जा रही है। इसी क्रम में हाथरस सिटी स्टेशन पर बुधवार की देर रात डॉग स्क्वाइड की मदद से चेकिंग अभियान चलाया गया।इस दौरान यात्रियों के बैग व अन्य सामान की तलाशी ली गई।इसके अलावा हाथरस जंक्शन स्टेशन, मुरसान, मैंडू सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर विशेष चेकिंग की गई। साथ ही यात्रियों को जागरुक भी किया गया। कोई भी संदिग्ध वस्तु दिखाई दे तो तत्काल सुरक्षा कर्मियों को अवगत कराएं।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.