अमरोहा, नवम्बर 11 -- हसनपुर (अमरोहा), संवाददाता। दिल्ली ब्लास्ट में अशोक की मौत के बारे में उसकी मां सोमवती को सूचना नहीं दी गई है। बताया जा रहा है कि सोमवती हार्ट पेशेंट है। हरियाणा के फरीदाबाद में नौकरी तलाश करने गया अशोक का भाई सुभाष हादसे की खबर लगते ही मौके की ओर रवाना हो गया है। उधर, अशोक की पत्नी सोनम का मोबाइल भी बंद आ रहा है। उससे भी परिजनों का संपर्क नहीं हो पा रहा है। जानकारी के मुताबिक अशोक के पिता जगवंश गुर्जर की करीब 20 वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। घर पर उसकी 65 वर्षीय मां सोमवती है, जो हार्ट पेशेंट बताई जा रही है। पुलिस को इस बाबत पता लगा तो उसकी मां को घटना की जानकारी नहीं दी गई। अशोक के तहेरे भाई एवं ग्राम प्रधान सोमपाल सिंह व परिवार के अन्य लोगों को पूरा माजरा बताया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने अशोक की पढ़ाई से लेकर उसके बार...