नई दिल्ली, जनवरी 2 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर फुटपाथ पर बढ़ते अतिक्रमण से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ललिता पार्क से लेकर गांधी नगर के बीच पटरी विक्रेताओं ने डेरा जमा रखा है। जिससे न केवल यातायात बाधित हो रहा है, बल्कि दुर्घटनाओं का खतरा भी मंडरा रहा है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों का कहना है कि यह समस्या उनके संज्ञान में है। ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से इन्हें हटाया जाएगा। हाईवे से अक्षरधाम से लोनी की ओर जाने वाले हिस्से पर ललिता पार्क से गांधी नगर तक गर्म कपड़े, जूते, नारियल पानी समेत विभिन्न सामान बेचने वाले फुटपाथ पर दुकान सजाते हैं। इससे पैदल जाने वालों का रास्ता रुक रहा है। वहीं इनसे सामान खरीदने के लिए लोग कार व दोपहिया वाहन सड़क पर तिरछा खड़ा करते हैं, जिससे याताय...