शामली, फरवरी 12 -- दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरीडोर एक्सप्रेस-वे से प्रभावित किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर दिल्ली-देहरादून इको कॉरीडोर किसान संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने बुधवार को जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा। समिति के अध्यक्ष ठाकुर वीर सिंह एवं सचिव विदेश मलिक ने बताया कि एक्सप्रेस-वे निर्माण के दौरान जनपद के किसानों की भूमि अधिग्रहित की गई है, जिसके बाद कई व्यावहारिक समस्याएं सामने आ रही हैं। किसानों ने मांग की कि हाईवे से उतरने वाले वर्षा के पानी की समुचित निकासी की व्यवस्था की जाए, ताकि खेतों को नुकसान न पहुंचे।ज्ञापन में अंडरपास एवं बीयूबी के पास खाली स्थानों को फाइबर सीट से कवर कराने, बॉक्स कलवर्ट में जलभराव रोकने, किसानों के लिए कटिंग रोड की व्यवस्था करने तथा विभिन्न स्थानों पर सिंचाई के लिए पक्की न...