पीलीभीत, फरवरी 15 -- शहर से दिल्ली दवा लेने गए व्यापारी के घर चोरी हो गई। सूचना पुलिस को दी गई तो सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी,प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सत्येंद्र कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फील्डयूनिट की टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। एसओजी टीम ने भी घटनास्थल का मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। सदर कोतवाली क्षेत्र के तिरुपति गोल्डन पार्क निवासी दीक्षा अग्रवाल पत्नी धीरज अग्रवाल ने बताया कि उनके पति किराना व्यापारी है। उनके पति की न्यूरिया में किराना की दुकान है। उनके पति बीमार रहते हैं। वह अपने पति के साथ दवाई लेने के लिए दिल्ली 13 फरवरी को गई थी। दवाई लेकर रविवार सुबह चार बजे वह लोग वापस आए। घर में आने के बाद देखा तो मुख्य दरवाजा तो बंद था। चोरों ने अंदर के दरवाजे का ताला तोड़ दिया और घर में घुस गए। इसके बाद अलमारी में रखे चार ला...