बेगुसराय, मार्च 4 -- नावकोठी, निज संवाददाता। थाना अंतर्गत बखरी मंझौल पथ के पहसारा कोल्हा पुल स्थित तीखे मोड़ पर बखरी से मंझौल की तरफ जा रही जमुना बस और बारह चक्का ट्रक में जोरदार टक्कर हुई। इसमें यात्री बाल-बाल बचे। जानमाल की कोई क्षति नहीं हुई। जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर 112 पुलिस गाड़ी एवं नावकोठी पुलिस पहुंचकर तहकीकात की। यह बस बखरी से दिल्ली की ओर जा रही थी। बस का रजिस्ट्रेशन नंबर एनएलडी 7 बी ओ 802 है। घटना के दौरान यात्रियों के कोहराम से कुछ देर के लिए बस में अफरातफरी मच गयी। यात्रियों को बस से बाहर निकला गया। देर के लिए सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की कतार लग गयी। पुलिस घटना की तहकीकात कर रही है। मुखिया प्रतिनिधि राम नाथ सिंह उर्फ बुडुल सिंह के नेतृत्व में मामले को सुलझाने का भी प्रयास जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.