महाराजगंज, अगस्त 4 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भारत-नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर के रास्ते नेपाल से दिल्ली जा रही एक युवती व एक किशोरी को नेपाल माइती सेवा संस्था के कार्यकर्ताओं ने सोनौली सीमा से पकड़ लिया। दोनों को नेपाल वापस भेज दिया गया। सोनौली सीमा से सटे नेपाल के बेलहिया में नेपाल से भारत जाने वाली महिलाओं की निगरानी करने वाली संस्था के लोग सीमा पर थे। इस दौरान एक युवती पहुंची जो अकेले दिल्ली जा रही थी। उसे संदेह के आधार पर रोक लिया गया। एक घंटे के बाद एक और युवती को दिल्ली जाते समय संदेह के आधार पर रोक लिया गया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे दिल्ली नौकरी के लिए जा रही हैं। माइती भैरहवां की अध्यक्ष माया क्षेत्री ने बताया कि एक युवती 22 वर्ष की सिंधुली और एक 17 वर्ष की दांग की रहने वाली हैं और दोनों अकेले दिल्ली जा रही थीं। पूछताछ के ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.