गुड़गांव, दिसम्बर 12 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-48) पर शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार चालक समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा कि एक तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रही अर्टिगा कार में टक्कर मार दी। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक सहित फरार हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार तड़के दिल्ली नंबर की अर्टिगा कार से सात लोग शादी समारोह में शामिल होने के बाद राजस्थान की तरफ से दिल्ली के आंनद पर्वत की ओर जा रहे थे। तभी दिल्ली-जयपुर हाईवे पर शुक्रवार तड़के चार बजे के लगभग रामपुरा फ्लाईओवर से उतरते वक्त तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार को कई फीट दूर घसीट कर लेकर गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.