गुड़गांव, मार्च 20 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। दिल्ली-जयपुर हाइवे पर गांव सिधरावली में अवैध रूप से बने दो ढाबों को बुधवार शाम को नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के तोड़फोड़ दस्ते ने मलबे में मिला दिया। पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर चला। किसी तरह का विरोध सामने नहीं आया। डीटीपीई अमित मधोलिया के नेतृत्व में तोड़फोड़ हुई। थाना बिलासपुर से पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। डीटीपीई ने बताया कि इन दोनों ढाबों का निर्माण करने से पहले मंजूरी नहीं ली गई थी। प्रतिबंधित दायरे में इन ढाबों का निर्माण हुआ है। ढाबा मालिकों को कारण बताओ नोटिस दिया था। जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर बुलडोजर चलाया गया। इसके अलावा गांव बिनौला में अवैध रूप से पनप रही एक कॉलोनी में बुलडोजर चलाया गया। करीब दो एकड़ में यह कॉलोनी काटी जा रही थी। तोड़फोड़ दस्ते ने एक चारदीवारी को तोड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.