नई दिल्ली, मार्च 18 -- नोएडा, संवाददाता। करीब दो वर्ष पहले दुबई और नेपाल के रास्ते चार बच्चों के साथ अवैध तरीके से भारत पहुंची पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर एक फिर चर्चा में है। गर्भवती सीमा अस्पताल में भर्ती है। वह रबूपुरा निवासी पति सचिन मीणा के बच्चे की मां बनने वाली हैं। हालांकि, अभी तक सीमा हैदर को भारत की नागरिकता नहीं मिली है। पाकिस्तान के सिंध प्रांत की रहने वाली सीमा 13 मई 2023 को नेपाल के रास्ते अपने चार बच्चों के साथ अवैध रूप से भारत में आई थी। सीमा को अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने पर चार जुलाई 2023 को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने उसके भारतीय प्रेमी (वर्तमान में पति) सचिन मीणा को अवैध प्रवासी को शरण देने के आरोप में गिरफ्तार किया था। सात जुलाई को स्थानीय अदालत ने उसे जमानत दे दी थी। सीमा ने पुलिस को बताया था कि दोनों ने नेपाल...