नई दिल्ली, मई 20 -- - चीन और कंबोडियाई जालसाजों के इशारे पर भारत में अंजाम दे रहे थे आरोपी नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। उत्तर पूर्वी जिले की साइबर पुलिस ने सोमवार को निवेश से ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर 32.3 लाख रुपये की ठगी में पांच जालसाजों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को यूपी के अलीगढ़, बस्ती, कानपुर और उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के अलावा दिल्ली से दबोचा है। जांच में पता चला है कि आरोपी चीनी व कंबोडियाई रैकेट संचालकों के इशारे पर साइबर वारदातों को अंजाम दे रहे थे। पुलिस उपायुक्त हरेश्वर स्वामी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में यूपी के अलीगढ़ निवासी सूरज चौधरी, प्रयागराज निवासी विक्की बोरा, कानपुर निवासी गिरीश पांडे व अविनाश कुमार और बस्ती निवासी मक्खन उर्फ अंकुर शामिल है। विक्की गिरोह का सरगना है। वह चीन और कंबोडियाई में बैठे जालसाजो...