नई दिल्ली, दिसम्बर 28 -- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का रविवार को गाजियाबाद आगमन पर संगठन ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का यही उत्साह 2027 की जीत का आधार बनेगा। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पंकज चौधरी पहली बार गाजियाबाद पहुंचे थे। सुबह 11 बजे का तय कार्यक्रम था, लेकिन वह पौने दो बजे यूपी गेट पर पहुंचे। भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने यूपी गेट पर पंकज चौधरी का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। माला पहनाकर बुलडोजर से पुष्प वर्षा की गई। करीब दो बजे वह इनमेंटेक कॉलेज के सामने पहुंचे। यहां भी हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि गाजियाबाद की संगठनात्मक शक्ति और कार्यकर्ताओं का जोश यह दर्शाता है कि भाजपा का हर कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.