नई दिल्ली, फरवरी 20 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। कफ सिरप तस्करी मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय गिरोह के मास्टरमाइंड सौरभ त्यागी की दो करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त कर ली। डीसीपी सिटी ने संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई करने वाली एसआईटी को 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। गिरोह से जुड़े 13 लोगों को अब तक जेल भेजा जा चुका है। डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि तीन नवंबर 2025 को कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच टीम ने सोनभद्र पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए मेरठ रोड स्थित मछली गोदाम परिसर में संचालित बरेली-गोरखपुर ट्रांसपोर्ट के गोदाम पर छापा मारा था। यहां चार ट्रकों में चूने के कट्टों के बीच छिपाकर रखी गई 3.40 करोड़ रुपये कीमत की प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद की थी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने ट्रांसपोर्टर सं...