नई दिल्ली। हिन्दुस्तान, जनवरी 28 -- दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार पांच अरबपति उम्मीदवार मैदान में हैं। भाजपा में सबसे अधिक 3 अरबपति उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस में सिर्फ एक-एक ही अरबपति उम्मीदवार हैं। प्रत्याशियों के हलफनामों का विश्लेषण करने के बाद एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) संस्था ने लेखा-जोखा जारी किया है। एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रत्याशियों द्वारा चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामों के हिसाब से भाजपा में सबसे अधिक ऐसे तीन अरबपति प्रत्याशी हैं, जिनकी चल-अचल संपत्ति कई सौ करोड़ की है। इनमें शकूर बस्ती से भाजपा उम्मीदवार करनैल सिंह 259 करोड़ की संपत्ति के साथ पहले स्थान पर हैं। राजौरी गार्डन सीट से भाजपा के ही उम्मीदवार मनजिंदर सिंह सिरसा 248 करोड़ की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.