पटना, फरवरी 8 -- दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की लोजपा रामविलास (एलजेपी-आर) को हार मिली है। एलजेपी-आर को तो नोटा (NOTA) से भी कम वोट मिले हैं। दोनों ही पार्टियों ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था। जेडीयू ने बुराड़ी, तो एलजेपी-आर ने देवली सीट पर प्रत्याशी उतारा था। हालांकि, इन दोनों सीटों पर आम आदमी पार्टी (आप) के प्रत्याशियों की जीत हुई। भारत निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार दिल्ली की बुराड़ी विधानसभा सीट पर जेडीयू के शैलेंद्र कुमार को आप के संजीव झा के हाथों 20601 वोटों से हार का सामना करना पड़ा। इसी तरह, देवली विधानसभा सीट पर एलजेपी-आर के प्रत्याशी दीपक तंवर को आप के प्रेम चौहान के हाथों 36680 वो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.