नई दिल्ली, अक्टूबर 3 -- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शु्क्रवार को शहरवासियों को एक बड़ी खुशखबरी देते हुए राष्ट्रीय राजधानी में एक नया केंद्रीय विद्यालय खोलने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि यह स्कूल शहर के यमुना पार क्षेत्र में खोला जाएगा और दिल्ली सरकार ने इसके लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) को जमीन भी उपलब्ध करा दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह नया स्कूल उत्तर-पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के सोनिया विहार क्षेत्र में खजूरी खास पुलिस स्टेशन के पास खजूरी खास में बनेगा। इस बारे में जारी एक आधिकारिक बयान में बताया गया है कि संबंधित अधिकारियों द्वारा स्कूल के लिए भूमि और बुनियादी ढांचे की व्यवस्था पूरी कर दी गई है, साथ ही इस नए विद्यालय को KVS द्वारा अनुमोदित भी कर दिया गया है। बयान के अनुसार शुरुआत में इस स्कूल में कक्षा 1 से कक...