नई दिल्ली। हिन्दुस्तान, अप्रैल 14 -- दिल्लीवालों के लिए अच्छी खबर है। राजधानी के लोगों को जल्द ही एक और नया पिकनिक स्पॉट मिलने जा रहा है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) यमुना डूब क्षेत्र में 371 हेक्टेयर ( 916.7 एकड़) में मयूर प्रकृति पार्क को विकसित करेगा। इस क्षेत्र के संरक्षण को लेकर चल रहीं दस परियोजनाओं में से यह यह सबसे बड़ी है। डीडीए के अधिकारियों के अनुसार, मयूर पार्क नदी के 22 किलोमीटर के डूब क्षेत्र में तैयार किया जा रहा है। इससे पहले यमुना डूब क्षेत्र में यमुना वाटिका पार्क और अमृत पार्क को भी प्राधिकरण ने शुरू किया है। मयूर प्रकृति पार्क परियोजना पर 136.8 करोड़ रुपये की लागत आएगी। अक्टूबर-2026 तक इस परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। इस प्रोजेक्ट के जरिये मयूर प्रकृति पार्क को बारापुला फेज-3 फ्लाईओवर निर्माण और दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.