नई दिल्ली, जून 14 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में दीवारों को पेंट और पोस्टर से गंदा करने वालों के खिलाफ दिल्ली सरकार सख्ती बरतने जा रही है। इसको लेकर सरकार की तरफ से आदेश जारी किए जाएंगे। शनिवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यह जानकारी दी। सीएम ने कहा कि वह राजधानी को सही मायनों में दिलवालों की दिल्ली बनाना चाहती हैं। इसके लिए जरूरी है कि स्वच्छ दिल्ली बनाने की तरफ कुछ विशेष कदम उठाए जाएं। उन्होंने दिल्लीवालों से अपील की कि वे दिल्ली को साफ-सुथरा बनाने में योगदान दें। मुख्यमंत्री ने शनिवार को दिल्ली सचिवालय में 'लैंडस्केंपिंग के मूल सिद्धांत नाम पुस्तक के विमोचन में भाग लिया। इस कार्यक्रम में सांसद मनोज तिवारी, दिल्ली सरकार के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा, पुस्तक के लेखक अजय कुमार कौशिक सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। इस दौरान मुख्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.