नई दिल्ली, फरवरी 3 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने सोमवार को दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) नीत सरकार पर देश की राजधानी को विदेशी लुटेरों महमूद गजनवी, मोहम्मद गौरी, तैमूर लंग, अहमद शाह अब्दाली, नादिर शाह और अंग्रेज शासकों की तरह लूटने का आरोप लगाया। बिधूड़ी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से 31 जनवरी को संसद के संयुक्त सत्र में दिए गए अभिभाषण के लिए उनके प्रति लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पेश करते हुए अपने लगभग पूरे भाषण में आम आदमी पार्टी, उसके नेताओं और दिल्ली में पार्टी की सरकार पर निशाना साधा। बिधूड़ी ने कहा, 'आप सरकार ने दिल्ली को बेदर्दी से लूटा और बर्बाद किया है। महमूद गजनी, मोहम्मद गौरी, तैमूर लंग, अहमद शाह अब्दाली और नादिर शाह और अंग्रेजों ने भी दिल्ली को लूटा था। आप नेताओं ने भी बेदर्दी से इसे लूटा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.