सहरसा, मार्च 6 -- सहरसा, निज प्रतिनिधि। सहरसा से नई दिल्ली को आठ और अमृतसर को दस मार्च को होली स्पेशल ट्रेनें चलेगी। होली स्पेशल ट्रेनों के चलने से पर्व में आने और फिर वापस लौटने वाले यात्रियों का सफर आसान होगा। सहरसा से नई दिल्ली के लिए होली स्पेशल ट्रेन(04065) 7, 11, 14 और 18 मार्च को चलेगी। वहीं सहरसा से अमृतसर के लिए होली स्पेशल ट्रेन(04601) 10, 14 और 18 मार्च को चलेगी। उधर, नई दिल्ली से सहरसा के लिए होली स्पेशल ट्रेन(04066) 6, 10, 13 और 17 मार्च को चलेगी। अमृतसर से सहरसा के लिए होली स्पेशल(04602) 8, 12 और 16 मार्च को चलेगी। सहरसा से होली स्पेशल ट्रेन रात 11.55 बजे खुलेगी और दूसरे दिन देर रात साढ़े 11 बजे नई दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी। वहीं नई दिल्ली से होली स्पेशल ट्रेन रात 9.35 बजे खुलेगी और दूसरे दिन देर रात 10 बजे सहरसा जंक्शन पहुंचेगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.