नई दिल्ली, जनवरी 15 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली के लोगों को प्रदूषित हवा से राहत मिलती नहीं दिख रही है। गुरुवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 से ऊपर यानी बहुत खराब श्रेणी में रहा। वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली का अनुमान है कि अगले दो दिनों के बीच हवा की गुणवत्ता इसी के आसपास रहेगी। दिल्ली के लोग पिछले साल अक्तूबर महीने से ही खराब हवा में सांस ले रहे हैं। इस बीच एक दिन भी ऐसा नहीं रहा है जब वायु गुणवत्ता का स्तर 200 से नीचे आया हो। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक गुरुवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 343 के अंक पर रहा। इस स्तर की हवा को बहुत खराब श्रेणी में रखा जाता है। एक दिन पहले बुधवार को यह सूचकंक 353 के अंक पर रहा था। यानी 24 घंटे के भीतर सूचकांक में दस अंकों का सुधार हुआ है। लेकिन, अभी भ...