राहुल मानव, फरवरी 13 -- दिल्ली नगर निगम के नए वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को अंतिम रूप दे दिया गया है। महापौर राजा इकबाल सिंह ने बजट सत्र के समापन के लिए शुक्रवार को आयोजित विशेष बैठक की कार्यवाही शुरू की। नेता सदन प्रवेश वाही ने सदन में बजट को अंतिम रूप देते हुए कई संशोधन प्रस्ताव प्रस्तुत किए। जिसे सदन स्वीकृत किए गए। इसमें ग्रामीण निवासियों के साथ आरडब्ल्यूए के लिए कई अतिरिक्त प्रावधान किए गए हैं। दिल्ली के 49 पूरी तरह से ग्रामीण घोषित गांवों में 500 वर्ग मीटर तक आवासीय मकान को हाउस टैक्स से पूरी तरह से छूट मिलेगी। साथ में, शहरीकृत गांवों में 200 वर्ग मीटर तक के मूल निवासियों के आवासीय भवनों का संपत्ति कर माफ होगा। दिल्ली की सभी ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों को समय पर संपत्ति कर जमा कराने पर संपत्ति कर में 15 फीसदी छूट मिलेगी।निगम के इतिहास...