नई दिल्ली, जनवरी 21 -- दिल्ली जल बोर्ड ने बुधवार शाम को एक अलर्ट जारी करते हुए शहर के कुछ इलाकों में अगले कुछ दिन पानी की आपूर्ति में आने वाली परेशानी के बारे में बताया है। जल बोर्ड का कहना है कि वजीराबाद तालाब में यमुना से बहुत ज्यादा प्रदूषित पानी आने की वजह से वजीराबाद WTP और चंद्रावल WTP (वाटर ट्रीटमेंट प्लांट) में पानी के उत्पादन पर काफी असर पड़ा है। इस दौरान गंदे पानी और गाद की वजह से दोनों जगह KE प्रोडक्शन लगभग 25 से 50 प्रतिशत तक कम हो गया है। जिसके चलते शहर के जिन-जिन इलाकों में इन दोनों प्लांट से पानी की सप्लाई होती है, वहां पर अगले कुछ दिनों तक कम दबाव से पानी की आपूर्ति की जाएगी। डीजेबी ने बताया कि स्थिति सुधरने तक इन इलाकों में कम प्रेशर से वाटर सप्लाई होगा। जल बोर्ड के अनुसार दोनों ट्रीटमेंट प्लांट से शहर के 38 से ज्यादा इला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.