नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- दिल्ली के प्रीत विहार थाना क्षेत्र में देर रात गोलीबारी की घटना सामने आई है। सूत्रों ने बताया कि प्रीत विहार थाना क्षेत्र के ब्लैक पैंथर हुक्का बार क्लब में देर रात को ताबड़तोड़ गोलीबारी की घटना सामने आई। इसे लेकर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि घटना के बाद पीसीआर कॉल नहीं आई। क्लब ने फोन पर पीएस को गोलीबारी के बारे में जानकारी दी। पुलिस वारदात की छानबीन कर रही है। बता दें कि प्रीत विहार क्षेत्र में सैकड़ों क्लब अवैध रूप से सुबह 4 बजे तक चलते हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इन क्लबों में पैसे लेकर नाबालिकों हुक्का भी परोसा जाता है। अश्लीलता को परोसने के लिए विशेष नाइट भी आयोजित की जाती है। ये पार्टियां सुबह 4 बजे तक चलती हैं। आरोप है कि इन बार में मानकों का पालन नहीं किया जाता। अपराधी प्रवृत्ति...