नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- दिल्ली में एक खौफनाक वारदात सामने आई है। स्कूल में हुए झगड़े के दौरान कुछ लड़कों ने मिलकर 10वीं के एक छात्र को पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने इस संबंध में 7 नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक स्कूल के बाहर 15 साल के एक लड़के की कथित तौर पर पिटाई करने से मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में सात किशोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारण की पुष्टि होगी। पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार शाम करीब 5 बजे हुई। कुछ दिन पहले पीड़ित का इस मामले में गिरफ्तार एक किशोर से झगड़ा हुआ था। उन्होंने कहा कि इस ह...