नई दिल्ली, जून 17 -- दिल्ली के सीलमपुर इलाके में एक घर से सोमवार को क्षत विक्षत हालत में 55 वर्षीय अधेड़ का शव मिला। मामले का खुलासा तब हुआ जब स्थानीय लोगों ने पुलिस को मकान से तेज दुर्गंध आने की सूचना दी। मृतक की पहचान कृपाल सिंह के रूप में हुई है। जांच में पता चला कि वह घर पर अकेले रहते थे। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, सीलमपुर पुलिस स्टेशन में दोपहर 2.25 बजे एक पीसीआर कॉल आई थी, जिसमें गली संख्या 10, गौतमपुरी स्थित एक मकान से तेज दुर्गंध आने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस की एक टीम दमकल अधिकारियों के साथ इमारत की दूसरी मंजिल पर स्थित उसके फ्लैट पर पहुंची और पाया कि मुख्य दरवाजा अंदर से बंद है। घटनास्थल का निरीक्षण अपराध और एफएसएल टीमों ने किया। दरवाजा खोला गया तो पुलिस टीम को घर के अंदर एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। प्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.