दिल्ली, अप्रैल 6 -- दिल्ली में रोहिंग्या के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच अक्सर तकरार होती रहती है। अब आप ने दिल्ली की रेखा सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि इन्होंने दिल्ली के सरकारी स्कूलों में रोहिंग्या के बच्चों को एडमिशन दिया है। किराड़ी विधानसभा से विधायक अनिल झा वत्स ने आज बकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली सरकार पर आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि बीजेपी सरकार ने भारतीय बच्चों का हक मारकर रोहिंग्या बच्चों का स्कूल में दाखिला करवाया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आप विधायक अनिल झा ने दावा किया कि दिल्ली और देश को अस्थिर करने के लिए केंद्र सरकार प्रयास कर रही है। अनिल झा ने कहा कि हमारी जानकारी में आया है कि करावल नगर के स्कूलों में 10 के आसपास रोहिंग्या छात्रों का एडमिशन किया गया है। BJP रोहिंग्या को लेकर हमेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.