नई दिल्ली, फरवरी 18 -- दिल्ली सरकार के प्रशिक्षण और तकनीकी शिक्षा विभाग (DTTE) ने अपने अधीन आने वाले सभी संस्थानों के लिए एक महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है और उनसे सरकारी कार्यक्रमों के दौरान गाए जाने वाले राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' को अधूरा नहीं गाते हुए, सभी छह छंदों के साथ पूरा गाने का निर्देश दिया है। इस बारे में DTTE की तरफ से मंगलवार को आदेश जारी किया गया। जिसमें बताया गया कि यह निर्देश सरकारी दफ्तरों, प्रशिक्षण संस्थानों और शैक्षणिक संस्थाओं पर लागू होगा, जहां कार्यक्रम की शुरुआत में राष्ट्रीय गीत गाया जाता है। आदेश में बताया गया कि इस कदम का मकसद सरकारी कार्यक्रमों में राष्ट्रगीत के गायन में एकरूपता लाना है और कुछ पैराग्राफ के चुनिंदा गायन से बचना है। विभाग ने गौर किया है कि अक्सर आधिकारिक कार्यक्रमों के दौरान राष्ट्रगीत के केवल ...