नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- दिल्ली के शाहबाद डेयर में शख्स की हत्या के मामले में शुक्रवार को 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में साल 2024 में बाहरी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में 28 साल के व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी। आरोपी की पहचान शाहबाद डेयरी निवासी सागर (19) के रूप में हुई है। वह कथित तौर पर उन 10 लोगों के ग्रुप में शामिल था, जिनका पिछले साल 30 जून को पीड़ित सनी से झगड़ा हुआ था। पुलिस के अनुसार, जब झगड़ा बढ़ गया, तो सनी पर कथित तौर पर कई बार चाकू से वार किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला है कि सनी का अजय नाम के एक व्यक्ति से पुराना विवाद था, जिसने सागर समेत अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला किया। कथित हत्या के बाद आईपीसी की धारा 302 (हत्या), 147 (दंगा), 148 (घातक हथियारों से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.