बुलंदशहर, फरवरी 3 -- कोतवाली देहात पुलिस ने दिल्ली के व्यापारी को लूटने वाले भाजपा के पूर्व पदाधिकारी समेत चार आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। चारों आरोपियों ने दिसंबर 2025 में दिल्ली के स्क्रैप व्यापारी को बंधक बनाकर लूटपाट करने की घटना को अंजाम दिया था। एक आरोपी द्वारा खुद को पुलिसकर्मी बताया गया था। गौरतलब है कि 12 दिसंबर 2025 को दिल्ली के स्क्रैप व्यापारी शहजाद को सस्ते दामों पर स्क्रैप बेचने के बहाने बुलंदशहर बुलाकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया था। आरोप है कि जब दिल्ली का स्क्रैप व्यापारी बुलंदशहर पहुंचा तो भाजपा के अग्रसेन मंडल में शक्ति केंद्र संयोजक के पद पर रहते हुए आरोपी रविंद्र प्रधान ने अपने साथियों के साथ मिलकर रुपये आदि सामान लूट की घटना को अंजाम दिया। आरोपी द्वारा खुद को पुलिसकर्मी भी बताया गया था। घटना...