नई दिल्ली, जनवरी 6 -- उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में चाकूबाजी की घटना से एक बार फिर सनसनी फैल गई। इस घटना में घायल दो दोस्तों में से एक मौत हो गई, जबकि दूसरे का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि सोमवार रात करीब 10:02 बजे वेलकम थाना पुलिस को कूड़ा खत्ता, पीली मिट्टी के पास चाकूबाजी की घटना की सूचना मिली थी। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो दो लोग लहूलुहान हालत में घायल मिले। पुलिस द्वारा उन्हें तुरंत पास के गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल ले जाया गया। यह भी पढ़ें- परिवार का काल बन गया बढ़ता कर्ज, दिल्ली में बेटे ने मां और भाई-बहन को मार डाला घायलों में से एक युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान 18 साल के अरमान, पुत्र म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.