नई दिल्ली, मार्च 22 -- दिल्ली के वजीरपुर इलाके में शुक्रवार बच्चों के झगड़े के बाद दो परिवारों ने खूब बवाल काटा। दोपहर में कहासुनी के बीच पथराव के बाद देर रात चाकूबाजी भी हुई। हमले के दौरान 65 वर्षीय एक बुजुर्ग की मौत हो गई जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। जख्मीहालत में उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर इस वारदात सांप्रदायिक रंग देने का कुछ लोगों ने प्रयास किया। इसे देखते हुए भारी संख्या में आसपास के कई थानों की फोर्स को तैनात कर दिया गया है। उधर इस संबंध में भारत नगर थाना पुलिस ने हत्या, हत्या के प्रयास समेत अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। जांच में जुटी पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। झगड़े के दौरान मारे गए शख्स की पहचान बुजुर्ज राधे श्याम के रूप में हुई है। हमले में राधे श्याम के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.