नई दिल्ली, सितम्बर 19 -- दिल्ली सरकार की एक रिपोर्ट बताती है कि राष्ट्रीय राजधानी के श्रमबल (लेबर फोर्स) में महिला श्रमिकों का अनुपात बढ़ा है। लेकिन, पिछले कुछ वर्षों में कुछ उतार-चढ़ाव के बावजूद उनकी मजदूरी पुरुष श्रमिकों की तुलना में कम बनी हुई है। आर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालय द्वारा हाल ही में जारी दिल्ली राज्य ढांचा संकेतक रिपोर्ट से पता चलता है कि 2017-18 में महिला और पुरुष श्रमबल भागीदारी दर का अनुपात 0.19 था। यह आंकड़ा 2023-24 में बढ़कर 0.28 हो जाएगा। इसके अलावा रिपोर्ट दर्शाती है कि 2017-18 में महिला श्रम बल भागीदारी दर 11.2 प्रतिशत थी जो 2023-24 में बढ़कर 14.5 प्रतिशत हो गई। यह 2018-19 में 13.7, 2019-20 में 12.8, 2020-21 में 10.7, 2021-22 में 9.4 और 2022-23 में 11.3 प्रतिशत थी। महिलाओं और पुरुषों की श्रम बल भागीदारी दर का अनुपात...